Translate

Wednesday, February 16, 2011

अगर प्यार-पैसा, दौलत और शोहरत चाहिए



ज्योतिष में शुक्र को ऐश्वर्य और राजसिक जीवन देने वाला ग्रह माना गया है। अगर आप पर शुक्र देव प्रसन्न हो जाए तो आपका जीवन सभी सुख सुविधाओं से भर जाएगा। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपका जीवन प्यार, पैसा, ऐश्वर्य, भोग और विलासिता से पूर्ण हो जाता है।



अगर आपकी कुंडली में शुक्र अशुभ प्रभाव देने वाला है तो आपका जीवन फिका और रूखा हो जाता है। लेकिन अगर आप शुक्र का रत्न हीरा धारण कर लें तो शुक्र शुभ प्रभाव देने लगेगा।जानिए आपको अपनी राशि के अनुसार कौन सी अंगुली में हीरा पहनना चाहिए।



मेष- बाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर)



वृष- दाएं हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर)



मिथुन- दाएं हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर)



कर्क- बाएं हाथ की कनिष्ठा (लिटील फिंगर )



सिंह- बाएं हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर)



कन्या- दाएं हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर)



तुला- दाएं हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर)



वृश्चिक- बाएं हाथ की मध्यमा (मीडील फिंगर)



धनु- दाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर)



मकर- दाएं हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर)



कुंभ- दाएं हाथ की मध्यमा (मीडील फिंगर)



मीन- दाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर)

Sunday, February 06, 2011

दिल के राज़ खोलती है आपकी आवाज़



हर इंसान की बोलने की अपना एक खास अंदाज होता है, जो अन्य किसी से मेल नहीं खाता। समुद्र शास्त्र व शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत मनुष्यों के बोलने के तरीके पर भी गहन शोध किया गया है जिसके आधार पर प्रत्येक मनुष्य का स्वभाव भी स्पष्ट होता है।

- ऊंचे स्वर में बोलने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं या वे अपने अधूरे ज्ञान को दूसरों पर थोपना चाहते हैं। ऐसे लोग किसी दूसरे की बात सुनना पसंद नहीं करते।

- कुछ लोग इतनी तेजी से बोलते हैं कि किसी को पता भी नहीं चलता कि वे क्या बोलना चाहते हैं। ऐसे जातक में न तो किसी बात को सीमित रखने का माद्दा है और न ही उसमें किसी बात को स्पष्ट कहने का साहस है। ऐसे जातक धोखेबाज होते हैं।- कुछ लोग जब बोलते हैं तो उनकी आवाज में कर्कशता एवं टूटापन होता है। ऐसे जातक  क्लेशप्रिय, दु:खी एवं लक्ष्यहीन होते हैं।
- कई लोगों की आवाज बहुत ही तेज होती है। ऐसे लोग यम, नियम, एवं संयमयुक्त, विद्वान, ज्ञानी एवं अध्ययन, मनन तथा चिंतनप्रिय, गंभीर, सौम्य एवं धैर्यवान व उदार चरित्र के होते हैं। इसके विपरीत निम्न स्वर, हकलाकर, असंतुलित व हकला कर बोलने वाले लोग अविकसित बुद्धि, अज्ञान, संकुचित प्रवृत्ति, धूर्त, कामचोर व असफल होते हैं।

- गंभीर एवं संतुलित आवाज में बोलने वाले लोग अनुशासनप्रिय होते हैं।

- महिला की आवाज यदि सामान्य से अधिक ऊंची है तो वह अहंकारी व अनुशासनप्रिय होती है। उसमें नेतृत्व की क्षमता होती है।

- सामान्य से कम स्वर वाली स्त्री में असत्य, निंदा, भ्रम, कलह, आत्मप्रशंसा आदि दुर्गुण होते हैं।

- हंस, मयूर या कोयल के समान वाणी वाली स्त्री को सर्वगुणसंपन्न माना गया है।

Tuesday, February 01, 2011

है तो अरबपति लेकिन इसके पास घर है न कार

वह अरबपति है और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार है लेकिन उसके पास अपना कोई आशियाना नहीं है सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे लेकिन सच है। उसका नाम है निकोलस बर्जुएन और उसकी कुल संपत्ति है 3 अरब डॉलर यानि लगभग 138 अरब रुपए। उसने अपना सारा कुछ बेच दिया है यहां तक कि महलनुमा घर भी। अब उनके पास न तो घर है और न ही कार।

नतीजतन वह किराए की गाड़ियों में घूमते हैं और होटलों में रहते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि यह अभी तक कुंवारे हैं। 49 वर्षीय निकोलस के पास अपना एक जेट विमान जरुर है जिससे वह सारी दुनिया घूमते रहते हैं इस जेट से वह भारत का भी दौरा कर चुके हैं। उनका पैसा कई देशों में लगा है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने आए निकोलस धन दौलत से उदासीन हो गए हैं। वह मानते हैं कि पैसे से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता है और इसलिए वह अपना पैसा चैरिटी में दे रहे हैं। उन्होंने अपना सब कुछ दान में दे दिया है अब उनके पास सिर्फ कुछ किताबे, कमीज, पैंट वगैरह हैं जिन्हे वह एक बैग में समेटकर सारी दुनिया घूमते हैं।

पेरिस में जन्मे निकोलस को भारत से बेहद प्रेम है वह भारत के बारे में हर बात को ध्यान से सुनते हैं। भारत संबंधित हर बैठक में भाग लेते हैं वह भारतीय मंत्री कमलनाथ के अच्छे मित्र हैं। भारत में उन्होंने करीब 20 करोड़ डॉलर निवेश किया है। भारत में उन्होने रियल एस्टेट के अलावा होटलों में निवेश किया है। उन्होंने जर्मनी के रिटेल ग्रुप कार्सटाट में भी भारी निवेश किया है।