Translate

Thursday, January 13, 2011

जानिए किन कारों के दीवाने हैं बॉलीवुड के सितारे

भारत में कारों का क्रेज, दुनियाभर में जगजाहिर है तभी तो महंगी से महंगी कार बनाने वाली दुनियाभर की कंपनियों की नजरें भारत पर टिकी रहती हैं। और बात अगर बॉलीवुड के सितारों की पसंदीदा कारों की हो, तो इनका अंदाज जरा हट के होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ फिल्मी सितारों की पसंदीदा कारों के बारे में।


सबसे पहले बात करते हैं तेज रफ्तार कारों के दीवाने अर्जुन रामपाल की। जनाब के पास फॉमूला वन टेस्टेड, मर्सिडीज मैकलॉरेन कार है। और हाल ही में इन्होंने अपनी इस कार की तस्वीर अपने ट्वीटर एकाउंड पर भी पोस्ट की है।


दबंग सलमान खान भी कारों के बड़े शौकीन हैं। और बीएमडब्ल्यू कारें तो इन्हे कुछ ज्यादा ही पसंद हैं। तभी तो इनके पास चार बीएमडब्ल्यू कारें हैं। हालांकि इसके अलावा उनके पास लेक्सस, लैंड क्रूजर और मर्सिडीज कारें भी मौजूद हैं।


बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान को भी कारों का काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर, लैंड क्रूजर, मर्सिडीज, लेक्सस, मस्तांग, और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कारें मौजूद हैं।


वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, रॉल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू कनवर्टेबल, ऑडी ए6 और लैंड क्रूजर जैसी कारें हैं। हालांकि इनकी फेवरेट कार बुगाती है। खबर है कि ये अपनी अगली फिल्म ‘रा वन’ में इस कार को चलाते हुए भी नजर आएंगे।


वैसे कारों के क्रेज के मामले में बॉलीवुड की हसीनाएं भी पीछे नहीं हैं। अब विपाशा बसु को ही ले लीजिए। इनकी पसंदीदा कारों में रॉल्स रॉयस फैंटम, जगुआर एक्स के आर 100 और बेंटली अज्यूर जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि लग्जरी कारों के नाम पर फिलहाल इनके पास पोर्शे कायने ही है।


कहा जाता है कि बॉलीवुड में कारों के मामले में सबसे शौकीन हैं बिग बी यानी अमिताभ बच्चन। इनके पास कुल 25 कारें हैं। जिनमें लैंबोर्गिनी, पोर्शे, बेंटली, रॉल्स रॉयस, होंडा, टोयोटा और हुंदै जैसे नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Please comment if you like the story